Breaking News

महर्षि वेद व्यास जन्म स्थलीय एवं यमुना नदी विभिन्न घाटो संरक्षण तथा जलधारा वापस लाने पर उप जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन कालपी जालौन 29 जून यमुना नदी समीप धार्मिक स्थलों एवं ऐतिहासिक घाटों का मरमती करण तथा यमुना की मुख्य जलधारा को पुनः घाटों तक लाने कि मांग को लेकर अधिवक्ताओं तथा पार्टी के नेताओं आदि लोगों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई। सोमवार के दिन अधिवक्ता राकेश द्विवेदी अधिवक्ता देवेंद्र श्रीवास्तव समेत दोनों ने संयुक्त रूप से अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में तहसील कैंपस कार्यालय में मौजूद उप जिलाधिकारी अमित शेखर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि यमुना तट स्थित किला घाट, बिहारी घाट और पीलाघाट बाई घाट कालपी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण इन घाटों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बिहारी घाट की सीढ़ियां टूट चुकी हैं और पीलाघाट बाई घाट भी

महर्षि वेद व्यास जन्म स्थलीय एवं यमुना नदी विभिन्न घाटो संरक्षण तथा जलधारा वापस लाने पर उप जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन
कालपी जालौन 29 जून
यमुना नदी समीप धार्मिक स्थलों एवं ऐतिहासिक घाटों का मरमती करण तथा यमुना की मुख्य जलधारा को पुनः घाटों तक लाने कि मांग को लेकर अधिवक्ताओं तथा पार्टी के नेताओं आदि लोगों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई।
सोमवार के दिन अधिवक्ता राकेश द्विवेदी अधिवक्ता देवेंद्र श्रीवास्तव समेत दोनों ने संयुक्त रूप से अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में तहसील कैंपस कार्यालय में मौजूद उप जिलाधिकारी अमित शेखर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि यमुना तट स्थित किला घाट, बिहारी घाट और पीलाघाट बाई घाट कालपी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण इन घाटों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बिहारी घाट की सीढ़ियां टूट चुकी हैं और पीलाघाट बाई घाट भी क्षतिग्रस्त हो गये है। वहीं किला घाट से यमुना की मुख्य जलधारा करीब 300 मीटर दूर कानपुर देहात की सीमा में चली जाने से श्रद्धालुओं को स्नान-पूजन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से सभी प्रमुख घाटों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने, यमुना की मुख्य धारा को चैनलाइज कर पुनः घाटों से जोड़ने तथा घाटों की नियमित रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने ज्ञापन प्राप्त कर शासन स्तर पर मांगों को भेजने और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया मौके पर रवीन्द्र श्रीवास्तव डब्बू श्रीवास्तव राजेश गुप्ता अफजल उर्फ गुड्डू रवि तिवारी मोहित द्विवेदी भगवानदास खटीक संतोष कुमार एडवोकेट लल्लू यादव सहित श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

कठिन परिश्रम का मिला सम्मान : कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम यादव ने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) के पद पर प्राप्त की पदोन्नति। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस कर्मियों को आत्मविकास एवं कैरियर उन्नयन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की भावना के अनुरूप जनपद कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री शिवम यादव ने अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) की विभागीय परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति प्राप्त कर जनपद एवं विभाग का गौरव बढ़ाया है।

➡️ कठिन परिश्रम का मिला सम्मान : कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *