Breaking News

एक फोन आया… और तुरंत पहुँच गईं मंत्री प्रतिभा शुक्ला सच के करीब कानपुर देहात गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, लेकिन संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रतिभा शुक्ला…!! कानपुर देहात के ग्राम मिसिरपुर निवासी स्व० शकुंतला देवी जी की फैक्ट्री से कार्य कर घर लौटते समय हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने न केवल अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सार्थक प्रयास किया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹14,77,000 की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई।

एक फोन आया… और तुरंत पहुँच गईं मंत्री प्रतिभा शुक्ला
सच के करीब
कानपुर देहात

गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, लेकिन संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रतिभा शुक्ला…!!

कानपुर देहात के ग्राम मिसिरपुर निवासी स्व० शकुंतला देवी जी की फैक्ट्री से कार्य कर घर लौटते समय हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं।

शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने न केवल अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सार्थक प्रयास किया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹14,77,000 की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई।

जनसेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि दुःख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने से सिद्ध होती है। यही कारण है कि प्रतिभा शुक्ला जी जनता के दिलों में विशेष स्थान रखती हैं। गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के लिए उनका संघर्ष, संवेदनशीलता और समर्पण उन्हें एक सच्ची जननेता के रूप में स्थापित करता है।

“नेता बहुत हैं, लेकिन दुःख की घड़ी में परिवार का हाथ थामने वाले जनसेवक विरले होते हैं। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी ने फिर साबित कर दिया कि जनसेवा उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है।”

🙏 ऐसा नेतृत्व ही जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करता है।

About sach-editor

Check Also

जिला स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति/उर्वरक निगरानी समिति की बैठक कानपुर देहात 3 जून 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं धरती माता बचाओ अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग से मृदा की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए किसानों को संतुलित एवं वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने

जिला स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति/उर्वरक निगरानी समिति की बैठक कानपुर देहात 3 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *