कानपुर देहात: कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालयों की रद्दी कागज बिक्री के लिए 23 मई तक निविदा आमंत्रित
कानपुर देहात, 20 मई 2026
जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी कार्यालयों की रद्दी कागजों की बिक्री को लेकर अल्पकालिक निविदा जारी की है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय, सभी तहसीलदार कार्यालय और डीएम के सीधे नियंत्रण वाले अन्य राजकीय कार्यालयों की रद्दी कागज बेची जाएगी।
निविदा की शर्तें:
1. अंतिम तिथि: लिफाफा बंद निविदाएं 23 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नजारत अनुभाग में जमा होंगी।
2. निविदा खुलने का समय: उसी दिन शाम 4:00 बजे समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के सामने निविदाएं खोली जाएंगी। नियत समय के बाद कोई निविदा स्वीकार नहीं होगी।
3. जमानत राशि: प्रत्येक निविदादाता को ₹5,000 की जमानत राशि बैंक ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक/NSC के रूप में जिलाधिकारी कानपुर देहात के नाम जमा करनी होगी। भुगतान माती मुख्यालय स्थित बैंकों में देय होगा।
4. अनुबंध: सर्वोच्च निविदादाता को 7 दिन के अंदर निर्धारित स्टाम्प शुल्क पर अनुबंध पत्र जमा करना होगा।
5. अवधि: ठेके की अवधि 31 मार्च 2027 तक रहेगी। इसे किसी भी दशा में बढ़ाया नहीं जाएगा।
डीएम को निविदा स्वीकृत या अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार रहेगा।
Sach Ke Karib
