Breaking News

आम जनता से अपील जनपद कानपुर देहात में संचालित 108 102 एंबुलेंस सेवा उत्तर प्रदेश सरकार की निशुल्क एंबुलेंस सेवा है, इसका संचालन अनुबंध पर ई,एम,ई,आर,आई ग्रीन हेल्थ सर्विस लखनऊ नामक प्राइवेट कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है एंबुलेंस वाहनों पर मौजूद कर्मचारी उपरोक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं,,,,पूरे प्रदेश में जनपद स्तर पर संचालित उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में होता है, एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन कराने वाली कंपनी को मासिक ट्रिपो की संख्या के आधार पर निर्धारित धनराशि का भुगतान होता है,,,अभी हाल में जनपद कानपुर देहात के जिला अधिकारी

आम जनता से अपील

जनपद कानपुर देहात में संचालित 108 102 एंबुलेंस सेवा उत्तर प्रदेश सरकार की निशुल्क एंबुलेंस सेवा है, इसका संचालन अनुबंध पर ई,एम,ई,आर,आई ग्रीन हेल्थ सर्विस लखनऊ नामक प्राइवेट कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है एंबुलेंस वाहनों पर मौजूद कर्मचारी उपरोक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं,,,,पूरे प्रदेश में जनपद स्तर पर संचालित उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में होता है, एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन कराने वाली कंपनी को मासिक ट्रिपो की संख्या के आधार पर निर्धारित धनराशि का भुगतान होता है,,,अभी हाल में जनपद कानपुर देहात के जिला अधिकारी महोदय के द्वारा उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के संचालन के संबंध में कराई गई क्रॉस चेकिंग में भारी पैमाने पर गड़बड़ी निकाल करके सामने आई है, जिससे कि शासन को आर्थिक क्षति ही नहीं पहुंची है बल्कि उपरोक्त जनकल्याणकारी एंबुलेंस सेवा का आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाया है,,, उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का जरूरत पर ही उपयोग करना चाहिए क्योंकि एंबुलेंस वाहनों की व्यस्तता किसी जरूरतमंद मरीज के लिए भारी मुसीबत हो सकती है,,, उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग करने तथा कराने से पूरी तरीके से बचें, उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के दुरुपयोग से शासन को आर्थिक क्षति पहुंचती है तथा उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन कराने वाली कंपनी को लाभ पहुंचता है, उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का यदि आपकी नजर में कहीं दुरुपयोग हो रहा है तो आपको भी पूरी निर्भीकता के साथ उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के दुरुपयोग को रोकने के लिए खुलकर विरोध ही नहीं करना चाहिए बल्कि पूरे प्रमाण के साथ श्रीमान जिला अधिकारी महोदय अथवा श्रीमानमुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करानी चाहिए, वहीं अगर कोई एंबुलेंस कर्मी आपके मोबाइल को मांग कर आईडी लगा रहा है तो आप बिना एंबुलेंस की जरूरत के अपना मोबाइल किसी भी एंबुलेंस कर्मी को आईडी लगाने के लिए कदापि न दें, क्योंकि आपके मोबाइल से एंबुलेंस कर्मी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के लिए फर्जी तरीके से आईडी लगाकर बिना मरीजों के एंबुलेंस वाहन को दौड़ाकर उपरोक्त एंबुलेंस सेवा कर दुरुपयोग करके शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने में सफल हो सकते हैं

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *