Breaking News

व्यापारी नेता को महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया हँसी-ठिठोली के साथ हुआ महामूर्ख सम्मेलन हुआ संपन्न लोगों ने उठाया लुत्फ

व्यापारी नेता को महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया

हँसी-ठिठोली के साथ हुआ महामूर्ख सम्मेलन हुआ संपन्न लोगों ने उठाया लुत्फ

फूलगंज मैदान में उमड़ा जनसैलाब

औरैया। होली पर्व के अवसर पर नगर के फूलगंज मैदान में हँसी-ठिठोली और व्यंग्य से भरपूर महामूर्ख सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हास्य-व्यंग्य से सजी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
सम्मेलन के दौरान कलाकारों और वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों, राजनीतिक एवं सामाजिक विसंगतियों पर तीखे लेकिन मनोरंजक अंदाज में कटाक्ष किया। मंच से एक-से-बढ़कर-एक व्यंग्यात्मक भाषण, संवाद और प्रस्तुति दी गई, जिस पर दर्शक ठहाकों से झूम उठे।
आयोजकों ने बताया कि नगर के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन और भी सफल रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हंसी-मजाक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू वाजपेई को इस वर्ष का ‘सबसे बड़ा महामूर्ख’ घोषित किया गया। मंच से घोषणा के बाद उन्हें महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।सम्मेलन के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं नगर क्षेत्र से आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

About sach-editor

Check Also

झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर कुंभकर्णी नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ने शुरू की छापेमारी,मचा हड़कंप

झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर कुंभकर्णी नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *