Breaking News

करौसा में राजा यादव ने कराया खिचड़ी कंबल वितरण जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम करौसा में

करौसा में राजा यादव ने कराया खिचड़ी कंबल वितरण

जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम करौसा में, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बड़े भाई और प्रतिष्ठित समाजसेवी राजीव महाना ने वितरण और खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सहभाग किया

विकास खंड अकबरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा करौसा में पूर्व प्रधान और जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन राजा सिंह यादव ने ग्राम और आसपास के बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित करने का कार्यक्रम रखा था इस अवसर पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया लगभग 250 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए इसी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई राजीव महाना जो वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के अध्यक्ष भी हैं ने आकर ग्राम वासियों को संबोधित किया

तथा आसपास ग्रामों के और कानपुर नगर के दर्जनों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों नेताओं ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

कार्यक्रम के आयोजक करौसा ग्राम के पूर्व प्रधान राजा सिंह यादव ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई, जिसने पूरे माहौल को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। देशभक्ति गीतों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक खूब सराहना की और कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब कानपुर देहात के अध्यक्ष विजय शंकर कौशल, महामंत्री देवेश सिंह , उपाध्यक्ष सलीम सिद्दीकी , पत्रकार अजय कटियार का भी स्वागत किया गया
कड़ाके की इस ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व प्रधान राजा सिंह यादव द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राजीव महाना मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए

कार्यक्रम में कंबलों का वितरण खिचड़ी भोज एवं चाय वितरण आगंतुकों और ग्रामवासियों के लिए गरमा-गरम खिचड़ी और चाय की व्यवस्थ की गई

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *