Breaking News

कालपी(जालौन-सीएचसी में नव स्थापित वाटर कूलर का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

सीएचसी में नव स्थापित वाटर कूलर का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

रोगियों तथा आम जनता को शीतल जल होगा उपलब्ध

कालपी(जालौन)।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में आने वाले रोगियों तथा तीमारदारों को शीतल तथा शुद्ध जल उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। चिकित्सकों की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद के द्वारा स्थापित वाटर कूलर का पालिकाध्यक्ष के द्वारा लोकार्पण किया गया।

विदित हो कि चिकित्सालय में आने जाने वाले मरीजों एवं जनता के सामने पेयजल का संकट बना हुआ था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव द्वारा पालिका की ओर से वाटर कूलर की स्थापना की गई है। वाटर कूलर का लोकार्पण करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है, जल की समस्या पर गौर करते हुए वाटर कूलर की स्थापना की गई है। उन्होंने शीतल एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराने का नगर वासियों का भरोसा दिया है। इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. दिनेश गुप्ता, चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार, डॉ. गोपाल जी द्विवेदी, डॉ. अशोक कुमार चक्र, डॉ. विशाल सचान आदि ने पालिका अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद राकेश यादव के अलावा सभासदगण व सफाई लिपिक शिशुपाल सिंह यादव पप्पी एवं नागरिक मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *