Breaking News

अकबरपुर कानपुर देहात अकबरपुर स्थित माता कालिका देवी मंदिर को आकर्षक

अकबरपुर कानपुर देहात

अकबरपुर स्थित माता कालिका देवी मंदिर को आकर्षक और भव्य रूप देने वाले प्रभा चाचा अब नहीं रहे

चकबंदी अधिकारी के रूप में सेवा निवृत होने के बाद समाज सेवा को बनायाथा अपना लक्ष्य

अकबरपुर नगर मे दशहरा के पर्व के पहले से शुरू होने वाली रामलीला और नाटक मंचों से बहुत रहा लगाव

कानपुर देहात।
अकबरपुर नगर पंचायत स्थित कालका देवी मंदिर को दिव्य भव्य रूप देने और साफ सफाई के लिए प्रेरणा देने वाले नगर निवासी पंडित ब्रह्म दत्त द्विवेदी जिन्हें प्यार और सम्मान से प्रभा चाचा के नाम से जाना जाता था। अब हमारे बीच में नहीं रहे उन्होंने बुधवार सुबह 8:40 पर अंतिम सांस ली। वह जब तक स्वस्थ रहे रामलीला एवं नाटक मंचों से जुड़े रहे। उनका आग्रह था कि रामलीला के लिए अधिक से अधिक पात्र नगर के लोगों से ही तैयार किया जाए और यह सोच उन्हें अपने पूज्य पिताजी पंडित गंगा चरण द्विवेदी से प्राप्त हुई थी। जो स्वयं भी एक शिक्षक होते हुए रामलीला के प्रति समर्पित रहे। पढ़ाई लिखाई के बाद सरकारी सेवा में चकबंदी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपना लक्ष्य समाज सेवा और नगर की उन्नति के लिए काम करने लगे। उन्होंने 85 वर्ष की लंबी आयु प्राप्त की और अपने पीछे सुखी और समृद्ध परिवार छोड़ कर गए है। बताया जाता है कि मंदिर की साफ सफाई और वर्तमान स्वरूप तैयार करने में नगर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं व्यापारी स्वर्गीय मौजी लाल गुप्त, भैया लाल पुरवार, समाजसेवी अशोक कुमार पांडेय पंडित उमाशंकर मिश्रा आदि ने उनके साथ कंधे से कंधा लगाकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनके समकालीन मित्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभ में उन्होंने लक्ष्मण का अभिनय भी किया है। उनके निधन की सूचना पर नगर में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया एक-एक करके लोग उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देने रहे। देर शाम उनका अंतिम संस्कार गंगा के किनारे ड्योढ़ी घाट पर किया गया।
उनके निधन की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन, शैलेंद्र द्विवेदी, हरिओम शुक्ला, अंजनी अवस्थी शिव शंकर शुक्ला, पप्पू अग्रवाल लक्ष्मीकांत दीक्षित ब्रह्म कुमार द्विवेदी रामजी मिश्रा आदि सैकड़ो लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *