Breaking News

कानपुर देहात-छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
अकबरपुर कस्बा के माती रोड निवासी छात्रा ने बुधवार शाम को घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव फंदे पर देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। माती रोड निवासी सुधीर पाल की बेटी श्रेया पाल (14) अकबरपुर के एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। बुधवार शाम 7:15 बजे के करीब परिवार के लोगों ने उसका शव कमरे के अंदर कुंडे में साड़ी के फंदे पर देखा। पिता सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह परिजन के साथ बाहर थे। बेटी घर पर अकेली थी। वापस आने पर बेटी का शव फंदे पर मिला। मौके पर पहुंची एसआई अमिता वर्मा ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *