आवेदक का साइबर ठग द्वारा फोन हैक कर ₹ 22930/- ट्रान्सफर कर साइबर धोखाधड़ी की गयी थी ।
➡️थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क ) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 22930/- को वापस कराया गया ।
अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता आवेदक श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम कुरमिन निवादा थाना शिवली जनपद कानपुर देहात का साइबर ठग द्वारा फोन को हैक करके शिकायतकर्ता के खाते से ₹ 22930/- की साइबर धोखाधड़ी दिनांक 08.06.2026 को की गयी थी । जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक-08.06.2026 को थाना शिवली (साइबर हेल्प डेस्क), जनपद कानपुर देहात पर शिकायत की गयी थी। जिस पर थाना शिवली (साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की कटी हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹ 22930/- को दिनांक 25.06.2026 को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी है। पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का धन्यवाद दिया ।
वापस करायी गयी धनराशि-
₹22930/-
1.मोबाइल फोन खोने पर सीईआईआर पोर्टल व संचार साथी एप्लीकेशन के माध्यस से शिकायत दर्ज करें- https://www.ceir.gov.in
2.आनलाइन फ्राड खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://www.cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करे।
धनराशि वापस कराने वाली थाना शिवली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह
2. उ0नि0 श्री सोमवीर सिंह
3. कम्प्यूटर आप0 अतुल कुमार
4. म0का0 1261 प्रीति सोनकर
Sach Ke Karib
