Breaking News

अकबरपुर के परिसर में अभी हाल में खुली प्रधानमंत्री जन औषधि की दुकान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के परिसर में अभी हाल में खुली प्रधानमंत्री जन औषधि की दुकान में नहीं मिल पा रही हैं समस्त आवश्यक दवाइयां,,,, शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आए कुछ मरीजों ने बताया है कि उपरोक्त प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दुकान का संचालन करने वाले लोग कर रहे हैं दबंगी का प्रदर्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के परिसर में उपरोक्त दुकान चलाने वाले लोगों का यह कहना है कि मरीजों को अब इसी दुकान से खरीदनी होगी दवाई,,,, मरीजों ने बताया है कि उपरोक्त दवाई की दुकान में समस्त आवश्यक दवाइयां नहीं उपलब्ध है जिस कारण बाहर के मेडिकल स्टोरों से आवश्यक दवाइयां खरीदने की बनी हुई है मजबूरी बाहर की दुकानों से दवाइयां खरीदने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को चलाने वाले दबंग लोग झगड़ा करने पर हो जाते हैं उतारू,,, शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच यहां हो गई मारपीट गाली गलौज, मामले की सूचना पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएल वर्मा ने यहां पहुंचकर डॉक्टरों को बदनाम करने वाले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को चलाने वाले युवाओं को जमकर लगाई फटकार एवं डॉक्टरों को बदनाम ना करने की हिदायत देते हुए उपरोक्त दुकान में उपलब्ध दवाइयों की सूची प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर एवं ओपीडी में बैठे हुए डॉक्टरों को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *