Breaking News

कालपी जिला जालौन युवा कर्ज में डूब रहे जुआ पर रोक लगाने

कालपी जिला जालौन

युवा कर्ज में डूब रहे जुआ पर रोक लगाने की मांग..

जुआ में हारने के कारण अब तक कई युवा कर्ज में डूब चुके हैं। कई युवा ना चाहते हुए भी अपराध करने लगते हैं। जुआ के कारण किशोर वर्ग भी प्रभावित होने लगा है। इसके कारण अपराध को बढ़ावा अलग मिल रहा है।

यही कारण है कि अब लोग जुआ पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

थाना क्षेत्र कालपी के ज्ञान भारती चौकी के ग्राम पंचायत सोहरापुर के जंगल में लंबे समय से जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा है। फड़ को पुलिस की छापामार कार्रवाई से बचाने के लिए फड़ संचालक द्वारा बेहद कड़ा पहरा बैठाया गया है। यही कारण है कि पुलिस आज तक सोहरापुर में चल रहे जुआ फड़ का सुराग नहीं लगा सकी है।.

जानकारी के अनुसार ग्राम सोहरापुर के जंगली इलाके में जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा है जहां न केवल जालौन जिले, बल्कि पड़ोसी कानपुर देहात व हमीरपुर जिले तक के जुआरी रोजाना जुआ खेलने के लिए पहुंचते हैं।

पता चला है कि फड़ संचालक द्वारा जुआरियों को पुलिस से बचाने के लिए फड़ के आसपास इतना कड़ा पहरा बैठाया जाता है कि किसी भी इलाके से पुलिस के यहां पहुंचने पर जुआरियों को इतना समय आसानी से मिल जाता है कि वे फड़ से सुरक्षित तरीके से बाहर निकल सकें।

ग्रामीण इलाके में लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर अंकुश लगाने पुलिस को कारगर उपाय अपनाना होगा। इससे अपराध पर भी लगाम लग जाएगा।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *