Breaking News

लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले के युवक

लखीमपुर खीरी के युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटकर गांधी उद्यान गेट पर फेंका

बरेली

लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले के युवक को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। नशे की हालत में होने पर आरोपी सुधीर को गांधी उद्यान के पास छोड़कर फरार हो गए। उसके पास मौजूद रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड भी लूट लिया
लखीमपुर खीरी जिले के गांव झासियां निवासी 25 वर्षीय सुधीर के अनुसार वह शनिवार शाम अपने गांव से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम मंदिर में खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था। सोमवार को जब वह ऑटो से घर लौट रहा था, तभी ऑटो में पहले से मौजूद जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उससे बातचीत कर दोस्ती कर ली। इसके बाद उन्होंने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया, जिससे सुधीर बेहोश हो गया।
_सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद सुधीर के परिवार के लोग भी बरेली पहुंचे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जहरखुरानी गिरोह की तलाश में जुटी है

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *