Breaking News

कानपुर देहात-बारिश से भीगा पूरा यू.पी, मौसम विभाग बोला अब पड़ सकता है घना कोहरा

बारिश से भीगा पूरा यू.पी, मौसम विभाग बोला अब पड़ सकता है घना कोहरा

कानपुर देहात। प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बदले मौसम के बीच रविवार को विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। रिमझिम बारिश का यह सिलसिला पूरे प्रदेश में देखने को मिला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कानपुर 5.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा। बूंदाबांदी के बाद अगले 48 घंटों में प्रदेश में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। पछुआ हवाओं से फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट-
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।
यहां घना कोहरे के आसार-
लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सीतापुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *