Breaking News

कानपुर देहात-जंगल में बेहोशी की हालत में मिले किसान की हुई मौत

जंगल में बेहोशी की हालत में मिले किसान की हुई मौत, मचा कोराह

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिश्ती मे शनिवार की रात्रि में एक किस जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उपरोक्त घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने इसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम हम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक की शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै।
प्राप्त जानकारी के आधार पर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिश्ती निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सिंह अविवाहित थे। वह खेती किसानी का काम करके अपना भरण पोषण करते थे। मृतक के भतीजे राहुल कुमार ने बताया है कि उनके चाचा के नाम दो बीघा जमीन रसूलाबाद तहसील के अभिलेखों में दर्ज है। शनिवार की सुबह 8:00 बजे वह अपने खेतों पर जाने की बात कह कर अपने घर से निकले थे देर रात तक जब वह अपने घर वापस नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी खोजबीन की तो गांव के जमुना सागर के खेतों में वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। मृतक के परिजनों ने उपरोक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। उपरोक्त मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भेजा। जहां पर मौजूद डॉक्टर सौरभ शाक्य ने अरुण सिंह का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने उनकी मृत्यु किसी जहरीले सांप के काटने से होने का अनुमान लगाया है। पुलिस ने बताया है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वही खबर लेकर जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *