Breaking News

औरैया-प्रोत्साहित करने की उद्देश्य से कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रोत्साहित करने की उद्देश्य से कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

 

औरैया । युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी/ कविता/ निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित हैं- कहानी/ कविता/ निबंध तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबंध पर्यावरण और हमारा दायित्व विषय पर केंद्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/ कविता/ भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित होनी चाहिए। कहानी/ कविता/निबंध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/ कविता/निबंध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर, 2024 है। प्रविष्टियां, निदेशक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिंदी भवन, 6- महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ- 226001 के पते पर भेजी जाएगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/ कविता/ निबंध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है।यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रथम पुरस्कार रु० 7,000=00, द्वितीय पुरस्कार रु० 5,000=00, तृतीय पुरस्कार रु० 4,000=00, सांत्वना पुरस्कार (संख्या- दो) रु० 2,000=00।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *