Breaking News

औरैया-शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को चिन्हित कर कराये उपलब्ध

शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को चिन्हित कर कराये उपलब्ध

ऋण पत्रावलियां किसी भी स्तर पर न रखी जाए लम्बित

लक्ष्य के सापेक्ष पात्रों का किया जाए चयन

विजय शंकर कौशल ✍️…

औरैया – जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि लाभपरक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित पात्रता के अनुरूप दिलाना सुनिश्चित करें। . उन्होंने बी एम एम,डीएमएम, एडीओ तथा आईएसबी को निर्देशित किया, कि लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत पूर्ति खाता आदि खुलवाने में सितम्बर 2024 तक करना सुनिश्चित करें। जिससे पात्रों को नियमानुसार ऋण संबंधी लाभ दिया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्य में जिसके द्वारा शिथिलता/ लापरवाही बरतने के कारण लक्ष्य पूर्ति नहीं की जाती है तो संबंधित का मानदेय न देने के साथ-साथ हटाए जाने की भी कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की समस्त जिला समन्वयक बैंकों में लंबित सीसीएल पत्रावलियों का सत प्रतिशत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने एलडीएम को इसके लिए अपने स्तर से भी रुचि लेकर निस्तारण कराने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेश गौतम, एलडीएम, डीसी मनरेगा, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक/ सहायक आदि रहे।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *