Breaking News

कालपी(जालौन)-विधायक की पहल पर परिवहन मंत्री ने कालपी में बस स्टाप निर्माण को दी सहमति

विधायक की पहल पर परिवहन मंत्री ने कालपी में बस स्टाप निर्माण को दी सहमति

पुराने नुमाइश ग्राउंड में बस स्टॉप बनाने की योजना

कालपी(जालौन)। अब स्थानीय नगर में यात्रियों को रोडवेज बसों के इंतजार करने के लिए धूप, लू-लपट तथा बरसात में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक की पहल पर परिवहन मंत्री ने कालपी में बस स्टॉप बनाने की सहमति दे दी है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही बस स्टाफ निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

मालूम हो की यात्रियों को रोडवेज बसों का इंतजार करने के लिए तपती धूप में लू-लपट तथा बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

हाईवे रोड के किनारे दुर्गा मंदिर चौराहा तथा खानकाह शरीफ के समीप यात्रियों को रोडवेज बसों के इंतजार करने के लिए घण्टों खड़े रहना पड़ता था। जिसमें सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं तथा बच्चों को होती थी।
समय-समय पर बस स्टॉप के निर्माण की मांग उड़ती रही है, प्रदेश में भी कई सरकारें बदली लेकिन कालपी में बस स्टॉप नहीं बन सका। उक्त मामले को विधायक विनोद चतुर्वेदी ने गम्भीरता से लिया।

विधायक ने कालपी के ऐतिहासिक, धार्मिक तथा औद्योगिक स्वरूप का हवाला देखकर कालपी में बस स्टाफ के निर्माण करने की मांग रखी है। इसके लिए टरननगंज आलमपुर मुहल्ले में पुराने नुमाइश ग्राउंड का चयन किया है।
उन्होंने बताया कि बस स्टॉप के निर्माण के लिए परिवहन सचिव तथा परिवहन अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *