Breaking News

औरैया,-चोरी की वस्तु का विनिमय करने के मामले के आरोपी को माननीय न्यायालय ने सुनाई सजा

चोरी की वस्तु का विनिमय करने के मामले के आरोपी को माननीय न्यायालय ने सुनाई सजा

 

विजय शंकर कौशल ✍️…..

औरैया,,, मंगलवार को माननीय न्यायालय ने चोरी की वस्तु का विनिमय करने के मामले की सुनवाई करते हुए उपरोक्त मामले के आरोपी को इस अपराध में दोष सिद्ध करते हुए उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा व दो हजार रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है ।
मालूम हो कि 25.09.2005 को अभियुक्त द्वारा चोरी की वस्तु का विनिमय करने के संबंध में वादी की तहरीर पर आधारित मुकदमा अपराध संख्या 49/2005 धारा 41/102 CRPC व 411 IPC बनाम अभियुक्त सुभाष चन्द्र पुत्र जगन्नाथ निवासी उमरैन थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया पर पंजीकृत किया गया था उपरोक्त मामले की थाना ऐरवाकटरा पुलिस व शासकीय अधिवक्ता द्वारा माननीय न्यायालय मे प्रभावी पैरवी की जा रही थी। जिस क्रम में दिनांक 06.08.2024 को माननीय न्यायालय अपर सिविल जज जु0डि0 J.M बिधूना जनपद औरैया द्वारा अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा व 2,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। उपरोक्त मामले के आरोपी कोदण्डित कराने में अभियोजन अधिकारी श्री अनूप सरोज तथा न्याया0 पैरोकार आ0 योगेश का विशेष योगदान रहा।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *