Breaking News

अजीतमल,औरैया-मोबाइल के कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

मोबाइल के कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रिफर

 

 

अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल को लेकर महिला का अपने पति से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडी तो परिजन घबरा गये।
अजीतमल क्षेत्र के चैनी के पुरवा गांव निवासी महिला ने मोबाइल को लेकर अपने पति से कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी अजीतमल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। गांव निवासी 21 वर्षीय महिला का मोबाइल को लेकर पति से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडी तो परिजन घबरा गये। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी अजीतमल इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *