Breaking News

अछल्दा,औरैया-कई माह से खराब पड़ी नेविलगंज की हाई मास्ट लाइट

कई माह से खराब पड़ी नेविलगंज की हाई मास्ट लाइट

अछल्दा,औरैया। कस्बा के नेविलगंज तिराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले आठ माह से खराब है। जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। अछल्दा-बिधूना को जाने वाले यात्री नेविलगंज तिराहे पर रात के अंधेरों में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने को विवश हैं। इतना ही नहीं यहां अंधेरे के चलते आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते है। कई बार लोगों ने लाइट को दुरुस्त कराए जाने की मांग की लेकिन समस्या का निदान नही हो सका। हाईमास्ट लाइटें महज शो पीस बनी हुई हैं। अंधेरा रहने से शाम को बाजारों से रौनक गायब रहती है। लेकिन धीरे-धीरे रख रखाव के अभाव में बन्द कर दिया है। वही मैन तिराहे पर पुलिस रात्रि में पुलिस पिकेट बैठती है जिससे पुलिस कर्मियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ती है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *