Breaking News

कानपुर देहात-पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियां हेतु महानुभावों का उपलब्ध करायें विवरण

पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियां हेतु महानुभावों का उपलब्ध करायें विवरण

 

कानपुर देहात( दैनिक स्वतंत्र निवेश) आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियां भारत सरकार द्वारा दी जानी हैं। आगामी वर्ष 2025 हेतु भारत सरकार द्वारा विगत वर्षों की भांति उक्त उपाधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गयी है, जिसके फलस्वरूप सम्बन्धित महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियों राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जानी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन ने बताया कि जनपद स्तर पर यदि उक्त उपाधियों के लिए किन्ही महानुभाव का नाम प्रस्तावित करना चाहे तो उसे उनके व्यक्तित्व कृतित्व के संबंध में ‘साइटेशन’ दो प्रतियों में संलग्न प्रारूप पर जिला सूचना कार्यालय माती, कलेक्ट्रेट, कमरा नंबर 211 में 5 जुलाई 2024 तक प्रस्तुत करें, जिससे प्राप्त फॉर्म (विवरण) को जिलाधिकारी महोदय से संस्तुति कराते हुए निर्धारित समय अंतर्गत शासन को भेजा जा सके। उक्त उपाधियों के लिए ऐसे व्यक्ति योग्य होंगे जिनका, कला,सोशल वर्क, पब्लिक अफेयर, विज्ञान, अभियांत्रिकी, व्यापार, उद्योग, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, आदि क्षेत्रों में विशेष/उल्लेखनीय योगदान रहा हो।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *