Breaking News

कानपुर देहात-आघू कमालपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

आघू कमालपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश। जिला अस्पताल के पास आघू कमालपुर में मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। यहां अत्याधुनिक उपकरणों से लैस आईसीयू में मरीजों का बेहतर उपचार होगा। तहसील प्रशासन की ओर से जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।क्रिटिकल केयर ब्लॉक विशेषज्ञ अस्पताल वार्ड हैं। यहां गंभीर रोगियों का इलाज होता है। जिले में अकबरपुर के करीब कुंभी में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। माती मार्ग पर जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज की 10 मंजिला ओपीडी यूनिट व नर्स स्टाफ के रहने के लिए हॉस्टल आदि बनाए गए हैं।साथ ही अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने के लिए जिला
अस्पताल के नजदीक आघू कमालपुर में 0.45 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित कर अधिग्रहीत किया गया है। डीएम आलोक सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने के लिए आघू कमालपुर में गाटा संख्या 93 में जमीन अधिग्रहीत की गई है।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *