Breaking News

कानपुर देहात-विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध करते हुए ग्रीष्मावकाश बाद समर कैंप का आयोजन किए जाने की रखी मांग

विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध करते हुए ग्रीष्मावकाश बाद समर कैंप का आयोजन किए जाने की रखी मांग

परिषदीय स्कूलों में पांच जून से प्रस्तावित समर कैंप का विरोध शुरू

कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश। परिषदीय स्कूलों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। अब इन छुट्टियों के बीच पांच जून से 11 जून तक विद्यालय खोलकर समर कैंप लगाया जाएगा। इसका विरोध करते हुए विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने महानिदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में विभाग के शिक्षकों को परेशान करने वाले रवैए का जिक्र करते हुए ग्रीष्मावकाश बाद समर कैंप का आयोजन किए जाने का आग्रह किया गया है। उधर उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अभी शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। वह मतगणना कराने के बाद दूसरे ही दिन स्कूल खोल देंगे तो फिर छुट्टी का क्या लाभ हुआ। आखिर उन्हें भी परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का अवसर मिलना चाहिए। अगर यह आदेश वापस न लिया गया तो शिक्षक बहिष्कार करेंगे। वहीं माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप का पहले से ही शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *