Breaking News

कानपुर देहात-महिला से की तीन लाख की टप्पेबाजी

महिला से की तीन लाख की टप्पेबाजी

कानपुर देहात

पुखरायां रेलवे स्टेशन मैदान के पास एक महिला से धन दूना करने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवक तीन लाख के गहनों की टप्पेबाजी कर ले गए। उरई निवासी कमलेश द्विवेदी की पत्नी सरोज ने बताया कि वह पुखरायां से वापस उरई जाने के लिए स्टेशन जा रही थीं। स्टेशन रोड पर बाइक से जा रहे दो युवक आकर रुके। आरोप लगाया कि उसमें से एक युवक ने परेशान होने की बात कह बात करने लगा। इसके बाद उसने एक काला कपड़ा निकाल जमीन पर रगड़ा। उससे धुआं निकलने पर उसने परेशानी दूर होने व धन दोगुना होने की बात कही। उसने लालच में आकर अपने गहने उतार कर उस काले कपड़े में रख दिए। उसे कुछ दूर चलकर वापस आने की बात कही। ऐसा करते ही टप्पेबाज बाइक लेकर चले गए।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी फेरे का मामला ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ जांच में मिली अनियमितताएं ➡️ मरीजों के रिकॉर्ड और नंबर का नहीं मिला मिलान ➡️ कई मरीजों से संपर्क नहीं हो सका ➡️ एक ही नंबर से कई बार सेवा लेने का मामला ➡️ डीएम कपिल सिंह ने दिए सख्त निर्देश ➡️ दोषियों पर FIR और कार्रवाई के आदेश ➡️ सीएमओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश ➡️ शासन को भी भेजी गई रिपोर्ट ➡️ स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल ➡️ संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई तय ⚠️ जनसेवा में लापरवाही पर सख्ती

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *