Breaking News

कानपुर देहात-रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 24 मई को

रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 24 मई को

 

जिला संवाददाता

-… दैनिक स्वतंत्र निवेश। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर दूसरे की आई डी से लिए गए सिम का प्रयोग करने का मामले की सुनवाई माननीया सी.जे.एम कोर्ट में चल रही है।शुक्रवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्तिथि न होने पर बचाव पक्ष ने हाजरी माफी दी। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 24 मई की तिथि नियत की है।
चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सहित सात आरोपियों पर दूसरे की आई डी से लिए गए सिम कार्ड का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया था । मामले की सुनवाई सीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की अदालत में चल रही है।बचाव पक्ष के अधिवक्ता सी पी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को रिचा दुबे के कोर्ट उपस्तिथि न होने पर हाजिरी माफीनामा कोर्ट में दिया गया ।अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 24 मई की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *