Breaking News

औरैया-आर्य समाज मंदिर में 112 वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

आर्य समाज मंदिर में 112 वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

200 कुंडीय यज्ञ का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन लोगों ने दी आहुतियां

 

औरैया। स्थानीय दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन आज रविवार को 200 कुंडीय यज्ञ के साथ धूमधाम पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान पुनीत अवसर पर प्रकांड पुरोहितों, आचार्यों एवं अन्य लोगों ने यज्ञ में प्रतिभाग करते हुए आहुतियां दी। वक्ताओ ने कहा कि हमें वेदों की ओर लौटना है। हमारे महानतम ग्रंथ वेद हैं। हम सभी को वेदों का अध्ययन करना चाहिए। इसके साथ ही वेदों के अनुसार ही आचरण करना चाहिए। कहा कि यज्ञ, दान और तप रूप त्याग करने योग्य नहीं हैं। यह तीनों ही कम बुद्धिमान लोगों को पवित्र करने वाले हैं।
शहर के औरैया दिबियापुर मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन 200 कुंडीय यज्ञ आयोजन के दौरान वेदपाठी पुरेहितों, आचार्यों एवं आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारियों, संभ्रांत, गणमान्य व बुद्धजीवियों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इसके साथ ही वायुमंडल को सुगंधित वातावरण में तब्दील किया गया। डॉ आचार्या प्रियवेदा विजनौर, आचार्य पंडित उमेश चंद्र आगरा, शिवपाल आर्य एटा, पंकज आर्य संचालक वीर दल, वेदपाठी माद्री आर्या, सुनीता आर्या, रिया आर्या ने अपने-अपने विचार रखें। आज 7 अप्रैल को आखिरी दिन 200 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन जगतगुरु महर्षि दयानंद सरस्वती की 220 वीं जन्मसदी के अवसर पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश, प्रदेश संयोजक पंकज आर्य ने सफलतापूर्वक वेद मंत्रों के साथ कराया। शहर के नागरिकों ने उल्लास पूर्वक भाग लिया। नगर में इस प्रकार का आयोजन पहला बताया गया है। कार्यक्रम के बाद लंगर का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद को छका। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से डॉक्टर सर्वेश आर्य, आशाराम, डॉक्टर राजकुमारी गुप्ता, महेश चंद्र घी वाले, राजेश पोरवाल, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, आनंद कुमार, बीना आर्या, वेद प्रकाश राठौर, ओम प्रकाश आर्य, संजय शर्मा, योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र आर्य, राजेंद्र आर्य, पप्पू गुरु चेला वाले, महेंद्र दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *