Breaking News

आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया डीजल-पेट्रोल बेचने वाला कबाडी

आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया डीजल-पेट्रोल बेचने वाला कबाडी

बरसों से फल फूल रहे अवैध व्यापार में आखिरकार पड़ ही गई पुलिस की नजर

2800 लीटर डीजल,440 लीटर पेट्रोल एवं एक टैंकर सहित पकड़ा गया भारी तादाद में समान

पुलिस की नजर में अपराधी-अपराधी होता है उसकी जगह जेल होनी चाहिए-सी.ओ.

शहर कोतवाल बोले मेरे क्षेत्र में कोई गैर कानूनी कार्य हो ऐसा मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता

ब्यूरो जालौन — सोनू महाराज

कालपी (जालौन )कालपी कोतवाली क्षेत्र में झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चौरासी गुंबद के समीप एक चर्चित कबाड़ की दुकान में बरसों से डीजल पेट्रोल बेचे जाने की चर्चाएं चर्म पर रहती थी आज उन पर उस वक्त विराम लगने के संकेत मिलते नजर आए जब पुलिस अधीक्षक ईराज राजा एवं अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पचौरी एवं शहर कोतवाल कामता प्रसाद ने छापामार अभियान के तहत एसटीएफ की मदद से भारी तादाद में अवैध डीजल पेट्रोल व अन्य सामान के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शहर स्थित कोतवाली में क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पचौरी एवं शहर कोतवाल कामता प्रसाद ने खुलासा करते हुए बताया कि कानपुर झांसी हाईवे के किनारे चौरासी गुम्मद के नजदीक एक कबाड की दुकान में अवैध डीजल पेट्रोल की बिक्री की सूचना को लेकर छापामारी की गई जिसमें वन विभाग के जंगल की झाड़ियों में सैफ अली पुत्र रिफाकत अली, भूरा पुत्र गफ्फार,बरकत अली पुत्र शोहरत अली, मुस्ताक पुत्र कल्लू एवं इरफान खान पुत्र इकराम खान को पकड़ा गया जिनके पास 14 ड्रम डीजल जिसमें लगभग 2800 लीटर डीजल, दो ड्रम पेट्रोल, एक जरी कैन पेट्रोल, एक टैंकर,तीन पाइप 1 इंची, दो बड़ी कीप, एक छोटी कीप, एक नपता पांच लीटर, एक नपता 1 लीटर, एक छोटा हाथी, चार मोबाइल फोन व 8070 रुपए नगद बरामद किएा उक्त मामले को दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पचौरी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती अपराध अपराध होता है इसलिए अपराधी को जेल में ही होना चाहिए।
शहर कोतवाल कामता प्रसाद ने कहा कि मेरे क्षेत्र में कोई भी गैर कानूनी कार्य हो यह में कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता कानून से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है यदि किसी ने भी कानून के ऊपर उठने की हिम्मत की तो उसे जेल भेज दिया जाएगा
छापामार अभियान में पुलिस को मिली भारी सफलता में शहर कोतवाल कामता प्रसाद, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक राहुल परमार, सर्वेश,पुष्पेंद्र, मोहर सिंह,धीरेंद्र सिंह, देवेश, अशोक राजपूत, चंद्र प्रकाश, अब्दुल कलाम की शिवेंद्र एवं दीपेंद्र मिश्रा आदि टीम की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *