Breaking News

कानपुर देहात-होली के पर्व के दृष्टिगत जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने जनपद में जगह-जगह की छापेमारी, मचा हड़कंप

होली के पर्व के दृष्टिगत जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने जनपद में जगह-जगह की छापेमारी, मचा हड़कंप

उपरोक्त टीम के सदस्यों ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के आधा दर्जन नमूने संग्रहित करके उन्हें परीक्षण हेतु भेजा प्रयोगशाला

 

औद्योगिक क्षेत्र रनिया में स्थित श्रेया फूड्स का लाइसेंस मिला कालातीत उक्त फॉर्म का संचालन लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही करने की दी गई हिदायत, एवं उपरोक्त फर्म से भी संग्रहित किया गया नमूना

 

कानपुर देहात ….होली पर्व के दृष्टिगत् चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को जनपद के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने जनपद में एक जोरदार चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से आधा दर्जन नमूने संग्रहित करके उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है….

मालूम हो कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करते हुए जनपद में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विकय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयों, अन्य खाद्य पदार्थ यथा-बेसन मैदा आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है, जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन करते हुए सोमवार को जनपद कानपुर देहात में कार्यरत शैलेश दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए है….. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर देहात शैलेश दीक्षित ने बताया है कि सोमवार को. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुबोध कुमार द्वारा खाद्य पदार्थ पापड़ तह०-मैथा स्थित मे० सुमित किराना स्टोर प्रो०/खाद्य कारोबारकर्ता सुमित गुप्ता की किराना की दुकान स्थान-भाऊपुर का निरीक्षण किया गया….तथा निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थ पापड़, तथा -चिरौरा रायपुर स्थित मे० गणपति एग्री बिजनेस प्रा० लि० से खाद्य पदार्थ-राइस ब्रान ऑयल का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया है…. वही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री विनीता यादव द्वारा रनियों स्थित मे० आर०के० स्नैक्स, से खाद्य पदार्थ-बेसन का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया है तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूचि बाजपेयी द्वारा रनियाँ स्थित मे० आर०के० स्नैक्स, से खाद्य पदार्थ-कचरी का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया है, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राम बिहारी द्वारा रनियों स्थित मे० श्रेया फूड्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत किया गया जोकि कालातीत था, इस प्रकार उक्त फर्म का संचालन बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहीत खाद्य पदार्थ-Refined Sunflower Oil के मानक के अनुरूप न होने का संदेह होने पर नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए है…तथा निर्देशित किया गया कि वैध लाइसेंस प्राप्त करके ही खाद्य कारोबार का संचालन करें…. खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता अरविन्द कुमार के मंगलपुर स्थित प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ-चिप्स का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया है….
सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। के द्वारा बताया गया कि उक्त नमूनें जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित कर दिए गए हैं, जॉच परिणाम प्राप्त होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही की संस्तुति की जायेगी। आगामी होली पर्व को देखते हुए आम जनमानस से यह अपील की जाती है कि अत्यधिक रंगीन कचरी/पापड़ / मिठाईयों का सेवन न करें तथा यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल कार्यालय को उपलब्ध करायें…..

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *