Breaking News

कंचौसी,औरैया-सब मिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनाअंतर्गत हुआ भ्रमण कार्यक्रम

सब मिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनाअंतर्गत हुआ भ्रमण कार्यक्रम

कंचौसी,औरैया। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स में हरित क्रान्ति – कृषोन्नति योजना के अन्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (एसएमएई) को सम्मिलित किया गया है।जिसके अन्तर्गत इस वर्ष के कार्यक्रमों के अनन्तिम लक्ष्य आपको पूर्व में उपलब्ध कराये जा चुके हैं। तदनुसार आपके द्वारा उन लक्ष्यों की पूर्ति की जा रही जनपद स्तरीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम आज ग्राम जमौली में आयोजित किया गया।
जिला से आए हुए सभी किसान भाइयों को जगत जैविक प्राकृतिक फॉर्म जमौली पर किसानों को जैविक से होने वाले लाभों के बारे में बताया की जो आज के समय में कैंसर शुगर जैसी बहुत घातक बीमारियां फैल रही हैं उन बीमारियों से निजात के लिए यदि हमारे अन्नदाता किसान भाई जैविक की तरफ मूव कर जाएं और अपने खेत में जैविक से उपजाऊ हुआ अनाज खाएं तो उससे होने वाली बीमारियों से निजात मिल सके। ऑर्गेनिक फसल, मशरूम, हल्दी, गन्ना, ग्रास टी, सरसों, लहसुन, बांकला, नेपियर घास, सहजन के पौधे,आलू की खेती तैयार की। कृषि अधिकारी भाग्यनगर निशांत चौबे,ग्रामीण लोगो में विनोद सुरेश कुशवाह, भूरे कुशवाह, दशरथ, राजेंद्र, बेंचे, कैलाश, सरजीम, तेजसिंह, बब्बन, भारत, बब्लू पाण्डेय, महेश, जगत,विष्णु सहित दो दर्जन महिलाएं शामिल हुई।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *