Breaking News

कानपुर देहात-परिषदीय स्कूलों में बच्चों को समय पर मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को समय पर मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

हरहाल में विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने के निर्द

कानपुर देहात…..आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समय पर पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी। इस बार किताबों को लेकर लेटलतीफी के आसार नहीं हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि हरहाल में विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई जाएं। परिषदीय विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु परिवहन व्यवस्था के संबंध में समिति द्वारा नियमानुसार शासनादेश में निहित प्रविधानो के तहत सत्यापन कराते हुए वितरण कराया जाए। पाठ्य पुस्तकों का ब्लॉक स्तर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भंडारण करते हुए परिषदीय विद्यालयों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की दर के अनुसार परिवहन दर व श्रमिकों की दर श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी तय की जाएगी। विभाग से निर्देश दिए हैं कि सम्बन्धित अधिकारी पाठ्य पुस्तकें समय से वितरण के लिए कार्ययोजना बना लें। पाठ्य पुस्तकों का निर्धारित समय में वितरण सुनिश्चित किया जाए।
अब तक शिक्षक ढोते आए हैं पुस्तकें-
बीते वर्षों में विद्यालयों तक पुस्तकें शायद ही कुछ स्कूलों तक पहुंचाई गई हों शिक्षक पहले बीआरसी से अपने विद्यालयों तक निजी व्यय पर पुस्तकें लेकर जाते थे। बीते तीन वर्षों से शिक्षक बीआरसी की बजाए संकुल केन्द्र से ढो रहे हैं। शासनादेश के बावजूद विभागीय अधिकारी इसका पालन करते नहीं दिखे हैं। इस कारण स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सीधे विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंचेंगी

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *