Breaking News

कानपुर देहात-सिकंदरा पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के सहयोग से 9 जुआरियो को किया गिरफ्तार

सिकंदरा पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के सहयोग से 9 जुआरियो को किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 36900 रुपए नगद एवं पांच मोटरसाइकिले की है बरामद

 

कानपुर देहात ….सिकंदरा पुलिस ने जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर नौ जुआरियों को जुए के 36900 रुपए तथा पांच मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया….
थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के जटियापुर गांव में सिकंदरा थाने की पुलिस टीम ने छापामारी करके नौ जुआरियों को ताश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए धर दबोचा…. गिरफ्तार उपरोक्त आरोपियों के पास मालफड़ तथा जामा तलाशी के दौरान जुए के कुल 36900 रुपए तथा पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *