Breaking News

कानपुर देहात-छत से गिरने से महिला की हुई मौत मचा कोराहम

छत से गिरने से महिला की हुई मौत मचा कोराहम

कानपुर देहात… रविवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में एक 52 वर्षीय एक महिला अपने मकान के छत पर पड़े हुए जाल में फिसल कर गिर गई… जिसके फल स्वरुप उसकी मृत्यु हो गई….
मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…
डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह राजावत ने बताया कि उनकी 52 वर्षीय माता जी श्रीमती उर्मिला देवी रविवार की सुबह करीब 7 बजे घर की छत पर पड़े हुए जाल पर अचानक फिसल कर गिर गई जिसके फल स्वरुप उनके सिर में गंभीर चोट आ गई. .. जब तक उनका उपचार के लिए धर्मेंद्र अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करता तब तक उपरोक्त महिला ने अपनी दम तोड़ दी… उपरोक्त घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों के बीच कोराहम मच गया… मृतक महिला के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची डेरापुर पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है….

About sach-editor

Check Also

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *