Breaking News

औरैया-शनिवार को जनपद में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके महिलाओं तथा बालिकाओं को किया गया जागरूक

शनिवार को जनपद में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके महिलाओं तथा बालिकाओं को किया गया जागरूक

औरैया …प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी (महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराये गये…

मालूम हो कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत आज दिनांक 03.02.2024 को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. … जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को इंटरनेट के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी/ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरतने वाली सावधानियां अपराध से बचाव व साइबर अपराध के शिकार होने की दशा में की जाने वाली कार्यवाही बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया…, तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी….साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर
112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबरों पर अथवा तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में भी महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया….

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *