Breaking News

कानपुर देहात-आज से सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल

आज से सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल

 

कानपुर देहात….भीषण ठंड के कारण मंगलवार से बेसिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बच्चे अब सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक स्कूल में रहेंगे। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने समय परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। शीतकालीन अवकाश के बाद 23 जनवरी 2024 से विद्यालय खुल रहे हैं। अभी तक बच्चे सुबह नौ बजे स्कूल जा रहे थे और उनकी तीन बजे छुट्टी हो रही थी। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए अब विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पत्र जारी किया था जिसके अनुपालनार्थ बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले आदेश तक विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक शिक्षण कार्य एवं शैक्षिक गतिविधियां कराई जायेंगी। सुबह 10 से 10.15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास होगा और दोपहर 12.15 से 12.35 बजे तक मध्यावकाश होगा। आदेश का अनुपालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *