Breaking News

औरैया-सुभाष चौक से जालौन रोड पर पालिका प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान

सुभाष चौक से जालौन रोड पर पालिका प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान

औरैया। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण अभियान को पालिका प्रषासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिसके कारण पालिका द्वारा बीते तीन दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पालिका प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ शहर के सुभाष चौराहे एवं आस पास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
डीएम के निर्देशानुसार शहर की सड़कों को कब्जा मुक्त कराए जाने एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत पालिका के अधिषासी अधिकारी रामआसरे कमल के नेतृत्व में बीते तीन दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। अभियान के चलते व्यापारियों में परेशानी नजर आ रही है।पालिका प्रशासन इस दौरान लोगों पर जुर्माना भी लगा रहा है। शनिवार को चलाए गये अभियान के तहत पालिका के कर्मियों द्वारा सड़क को अवरूद्ध करने वाले दुकानों के बाहर लगे टट्टर एवं टीनसेड को भी हटवाकर जब्त कर लिया। इस संबंध में अधिषासी अधिकारी रामआसरे कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कहा कि शासन के निर्देसानुसार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उददेष्य सड़कों का चौड़ीकरण करना है जिससे कि लोगों को समस्याओं का सामाना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था भी दुरूस्त रहे। इस दौरान पालिका के कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासनभी मौजूद रहा।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *