Breaking News

✍️रात के अंधेरे में स्थानीय पुलिस के सह पर सुरु हुआ बालू के अवैध खनन का काला कारोबार चित्रकूट :- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही भू-माफियाओं और अवैध खनन पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर स्थानीय पुलिस और खनन माफियाओं की साठगांठ इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

✍️रात के अंधेरे में स्थानीय पुलिस के सह पर सुरु हुआ बालू के अवैध खनन का काला कारोबार

चित्रकूट :- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही भू-माफियाओं और अवैध खनन पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर स्थानीय पुलिस और खनन माफियाओं की साठगांठ इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। ताजा मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में बालू, ( रेत ) का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी हो गया है।
​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की सरपरस्ती और शह पर बालू का अवैध कारोबार पैर पसार रहा है। दिन ढलते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और रात भर नदियों व प्रतिबंधित क्षेत्रों से बालू का अवैध उठान और परिवहन किया जाता है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​स्थानीय लोगों में आक्रोश
​रात-दिन दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टरों और ट्रकों की वजह से न सिर्फ ग्रामीण सड़कों की हालत जर्जर हो रही है, बल्कि क्षेत्र में हादसे का खतरा भी लगातार बना रहता है

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *