Breaking News

कानपुर देहात के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 अगस्त को होगा रैपिड ऑडिट कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जनपद के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं संविलियन विद्यालयों में 14 अगस्त 2026 को रैपिड ऑडिट कराकर विद्यालय परिसरों को पूर्णतः स्वच्छ एवं व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर देहात के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 अगस्त को होगा रैपिड ऑडिट

कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जनपद के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं संविलियन विद्यालयों में 14 अगस्त 2026 को रैपिड ऑडिट कराकर विद्यालय परिसरों को पूर्णतः स्वच्छ एवं व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यालयों में रैपिड ऑडिट के माध्यम से स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालय परिसर की स्वच्छता, छतों पर जल निकासी, छतों पर अनावश्यक पौधों की स्थिति, कमरों में सीलन, स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग एवं क्रियाशील साफ-सुथरे शौचालय, हैंडवॉश की व्यवस्था तथा विद्युत कनेक्शन एवं उपकरणों के संचालन की जांच की जाएगी।
इसके साथ ही जर्जर भवनों पर निष्प्रयोज्य/प्रवेश निषेध संबंधी सूचना, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं मेन्यू के अनुरूप व्यवस्था, विद्यालय में एसएमसी की सक्रियता, विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा आदि की उपलब्धता, कंपोजिट ग्रांट के व्यय एवं उपयोग, बाल वाटिका के संचालन तथा किचन गार्डन के निर्माण एवं देखरेख की स्थिति भी जांची जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचकर पठन-पाठन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्यों के लिए कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय स्रोतों से संभव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने और रैपिड ऑडिट में सामने आने वाली कमियों का तत्काल निराकरण करने को कहा गया है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रगति आख्या अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *