Breaking News

आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड का विवरण अवश्य जांचें, त्रुटियों का समय से कराएं संशोधन प्रदेश सरकार एवं स्टेट हेल्थ एजेंसी (SACHIS) द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान यह पाया गया है कि कुछ लाभार्थियों के उपलब्ध डाटा में तकनीकी त्रुटियां अथवा विसंगतियां होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनने एवं अनुमोदन में कठिनाई आ रही है।

आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड का विवरण अवश्य जांचें, त्रुटियों का समय से कराएं संशोधन

प्रदेश सरकार एवं स्टेट हेल्थ एजेंसी (SACHIS) द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान यह पाया गया है कि कुछ लाभार्थियों के उपलब्ध डाटा में तकनीकी त्रुटियां अथवा विसंगतियां होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनने एवं अनुमोदन में कठिनाई आ रही है।
इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु Beneficiary Data Management Portal विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा लाभार्थियों के डाटा का नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति के बाद प्रकरण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), भारत सरकार को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।
जनपद के ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से अपील की जाती है कि यदि उनके अथवा उनके आश्रित परिवार के सदस्य के आयुष्मान कार्ड से संबंधित नाम, आयु, लिंग, परिवार विवरण अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं।
यह अभियान पात्र परिवारों को समयबद्ध रूप से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने, डाटा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा योजना के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण (Saturation) को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जनपदवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इस जानकारी को पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित न रहे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *