Breaking News

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

ब्लॉक गेट के पास जिला कार्यालय में व्यापारियों ने जमकर खेली होली

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रंगों से सराबोर हुआ आयोजन
औरैया। होली के पावन पर्व पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने ब्लॉक गेट के पास स्थित जिला कार्यालय परिसर में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। . कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। रंग-गुलाल के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने उत्साहपूर्वक होली खेली, जिससे पूरा परिसर होली के रंग में रंग में नजर आया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती बढ़ती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और नगर के विकास में मिलकर सहभागिता निभाने की अपील की। समारोह के दौरान मिठाइयों का वितरण भी किया गया और आने वाले समय में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने इस आयोजन को आपसी मेल-जोल और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की बात कही। इस दौरान शिवकुमार पुरवार,देवेंद्र गुप्ता, नीरज पोरवाल, जिलाध्यक्ष विनय पुरवार भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहें।

About sach-editor

Check Also

झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर कुंभकर्णी नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ने शुरू की छापेमारी,मचा हड़कंप

झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर कुंभकर्णी नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *