Breaking News

रेव-3 मॉल, थाना कोहना में अभिनेता अक्षय कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस

रेव-3 मॉल, थाना कोहना में अभिनेता अक्षय कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
दिनांक 10 सितम्बर 2025 को अभिनेता अक्षय कुमार के रेव-3 मॉल (थाना क्षेत्र कोहना) में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा मॉल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान, महोदय ने कार्यक्रम आयोजकों से भेंट कर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यक्रम के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए आयोजन स्थल पर यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार व थानाध्यक्ष कोहना भी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *