Breaking News

कानपुर देहात। महिला आरक्षी के साथ साथी सिपाही ने जबरन दुष्कर्म

महिला आरक्षी से साथी सिपाही ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की शुरू की है जांच

 

कानपुर देहात। महिला आरक्षी के साथ साथी सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ अकबरपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भदोही जनपद की रहने वाली महिला आरक्षी ने अकबरपुर थाना में तहरीर दी। बताया कि वह जिले के पुलिस कार्यालय में कार्यरत है। उसकी दिन की शिफ्ट में ड्यूटी रहती है। आरोप लगाया कि ड्यूटी बदलने के दौरान साथी सिपाही विकास यादव उसको देखकर
अश्लील कमेंट करता था। साथ ही उसको टच करने का मौका खोजता था। मौका मिलते ही आरोपी उसके कमरे में घुस आया और कमरा बंद कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे यह कहकर धमकाया कि यह बात उसने किसी को बताई तो उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर जान से मार देगा। वह शोषण करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया गया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। – अरविंद मिश्र, एसपी ने बताया है कि वह सात माह की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने बीएनएस के तहत दुष्कर्म, धमकाने की धारा में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के साथ उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *