Breaking News

कानपुर देहात-5 वर्ष के बेटे को बचाने में पिता की भी नदी के गहरे पानी में डूब कर हुई मौत

कानपुर देहात

5 वर्ष के बेटे को बचाने में पिता की भी नदी के गहरे पानी में डूब कर हुई मौत

कानपुर देहात… मूसानगर थाना क्षेत्र के क्योंटरा बंगार गांव में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र की सेगुर नदी के गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई… नदी में 5 साल का बेटा नहाते समय नदी के गहरे पानी में डूबने लगा यह नजारा देखकर पिता ने अपने बच्चे को बचाने के लिए नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी जिसके फल स्वरुप उपरोक्त बालक नदी के गहरे पानी में डूब गया और उसके बचाने के चक्कर में पिता भी नदी के गहरे पानी में डूब गया जिसके फल स्वरुप पिता पुत्र दोनों की नदी के गहरे पानी में डूब कर मृत्यु हो गई मृतक पिता नदी के किनारे सब्जी की खेती करता था…
मूसानगर थाना क्षेत्र के क्योंटरा बंगार गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार बुधवार को अपने 5 वर्षीय पुत्र रोहन के साथ नदी के किनारे स्थित अपनी खेती पर गया था दोपहर में नदी में नहाते समय रोहन नदी के गहरे पानी में जाकर डूबने लगा रोहन को बचाने के लिए अशोक कुमार ने भी नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी.. जिसके फल स्वरुप वह भी नदी के गहरे पानी में डूब गया दोनों का जब काफी देर तक पता नहीं चला तो स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को नदी के गहरे पानी से खोज कर बाहर निकाला… पिता पुत्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां भेजा गया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायण सिंह ने बताया है कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया…

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *