Breaking News

कानपुर देहात-अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष अभियान ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

कानपुर देहात

अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष अभियान ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष अभियान ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह रोकने हेतु जनपद के विभिन्न स्थानों अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर, श्री मालवीय इण्टर कालेज मुंगीशापुर डेरापुर, जैन वर्ल्डं स्कूल मावर माती, प्राथमिक विद्यालय मैथा एवं विकास खण्ड मलासा के आगनवाड़ी क्रेन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बाल विवाह संबधी कानूनी प्रावधान के बारे में बताया गया कि भारतीय कानून के अनुसार, बाल विवाह वह विवाह है जिसमें महिला की आयु 18 वर्ष से कम तथा पुरुष की आयु 21 वर्ष से कम होती है एवं बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गयी जैसे बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का अतिक्रमण करता है, जिससे उन पर हिंसा, शोषण, और यौन शोषण का खतरा बना रहता है, बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, बच्चे के भविष्य को बिगाड़ता है इसके साथ ही वन स्टॉप सेन्टर से निधि सचान सेन्टर मैनेजर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा आपातकालीन सेवायें जैसे-181,1090,112 ,1098,1076 आदि के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई साथ ही विद्यालयों में पम्पलेट, पोस्टर वितरित किये गये। कार्यक्रम में अकबरपुर इण्टर कालेज विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह, जैन वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या साधना पाण्डेय अध्यापक/स्टॉप, बालक/बालिकायें, बाल विकास परियोजना से सुपरवाइजर वंदना सचान, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो केअलावा, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से सुश्री निधि यादव जेण्डर स्पेशलिस्ट चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर शीलम राजपूत एवं सुपरवाइजर दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *