Breaking News

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के हर्षित खन्ना को जिला संयोजक नियुक्त कालपी जालौन

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के हर्षित खन्ना को जिला संयोजक नियुक्त

कालपी जालौन

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा राज्य आंदोलन को मजबूत करने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी में 23 से 25 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संगठन को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यशाला के दौरान प्रदमश्री अवार्ड विजेता उमाशंकर पांडेय , केंद्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रभान राय , राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर आदि का सानिध्य प्राप्त हुआ ।समापन के अवसर पर शिव शक्ति अखाड़ा के महंत मधुराम जी ने सभी को सम्मानित किया ।
कार्यशाला में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता की उपस्थिति मेंनिर्णय के मुताबिक कालपी निवासी हर्षित खन्ना को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, जालौन जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रवीण पाण्डेय ने कहा, “बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को गति देने के लिए हर जिले में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। हर्षित खन्ना के संगठन कौशल और संघर्षशील प्रवृत्ति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हमें विश्वास है कि वे जालौन जिले में आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

हर्षित खन्ना की नियुक्ति से जालौन जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *