Breaking News

कानपुर देहात दुष्कर्म के आरोपित

कानपुर देहात

दुष्कर्म के आरोपित की जमानत की अर्जी हुई खारिज

माननीय अपर जिला जज- 13/ माननीय विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट श्री शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी इस जमानत की अर्जी की सुनवाई
…कानपुर देहात,,,

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में डांस सीखने के लिए आई देवराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में जिला कारागार कानपुर देहात में निरुद्ध आरोपित ने माननीय स्पेशल जज पास्को एक्ट की अदालत में अपनी जमानत की अर्जी दाखिल की थी माननीय न्यायालय ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद उपरोक्त आरोपित की जमानत की अर्जी खारिज कर दी ,,,,

जनपद कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 20 जनवरी 2025 को पुखरायां कस्बे में डांस सीखने के लिए आई थी यहां डांस स्कूल संचालक प्रेमपुर देवराहट निवासी रामनरेश उर्फ सोनू यादव ने उसको कमरे में ले जाकर के उसके साथ दुष्कर्म किया था पीड़िता की मां ने भोगनीपुर कोतवाली में आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी रामनरेश और सोनू यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था,,, जिला कारागार में निरुद्ध आरोपित के अधिवक्ता ने माननीय अपर जिला जज- 13/ माननीय स्पेशल जज पास्को एक्ट श्री शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में आरोपित की जमानत की अर्जी दाखिल की थी विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया है कि इस मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने उपरोक्त मामले के आरोपित की जमानत की अर्जी खारिज कर दी है,,,

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *