Breaking News

कानपुर देहात आधार केंद्र द्वारा निर्धारित शुल्क

कानपुर देहात

आधार केंद्र द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली

ज्यादा रुपयों के चक्कर में केंद्र संचालक महीनों टहलाते है लाभार्थियों को

अजीतमल,औरैया

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड आवश्यक है। आधार कार्ड को बनवाना व उसमें संशोधन कराना मुश्किल हो गया है। नगर में संचालित आधार कार्ड केंद्र पर संशोधन के नाम मनमर्जी से शुल्क वसूला जा रहा है।
आधार कार्ड के बनाने व संशोधन के लिए पोस्ट ऑफिस अजीतमल में केंद्र खोला गया। नया आधार कार्ड तथा 5 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट 50 रुपये से 100 रुपए तक फ़ीस निर्धारित है आधार कार्ड केंद्र पर आधार कार्ड के संशोधन के नाम पर फ्री मिलने वाला फार्म 5 से 10 रुपये में बेचा जा रहा है आधार कार्ड अपडेट के नाम पर 150 से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं में आवश्यक आधार कार्ड को बनवाने वाले निर्धन लोगों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूला जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले निर्धन बेसहारा लोग परेशान हैं।आधार कार्ड बनवाने आयी रजनी (काल्पिनिक नाम) ने बताया कि हम कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे है रोज़ एक नया बहाना बना कर वापस लौट जाने को कह दिया जाता था आज सुबह जब मेरा आधार कार्ड बना तो मुझसे 150 रुपये लिए हैं। वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि क़स्बा के जन सेवा केंद्र से लोग आते है और पोस्ट ऑफिस के आस पास की दुकानों पर आधार कार्ड को जल्दी बनाने वाले को लोग सुविधा शुल्क देकर जल्दी नंबर लगवा कर आधार कार्ड अपडेट करवा लेते है।वही सुबह से लाइन में लगे लोगों को कुछ ना कुछ बहाना बना कर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भगा देते हैं।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *