Breaking News

कालपी जालौन…बजरिया की सब्जी मंडी को पुराने स्टेशन रोड में लगाने की

बजरिया की सब्जी मंडी को पुराने स्टेशन रोड में लगाने की योजना तैयार नायब तहसीलदार तथा ईओ ने किया निरीक्षणकालपी(जालौन)। स्थानीय नगर की गणेशगंज बजरिया की सब्जी मंडी में रोज-रोज लगने वाले जाम से अब जनता को राहत मिल जाएगी। नगर पालिका परिषद के द्वारा जगह को स्थानांतरित करने के पुराने रेलवे स्टेशन रोड में सब्जी मंडी को लगाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया है। मालूम हो कि वर्तमान स्थान में बजरिया में सुबह-सुबह सब्जी मंडी लगती है, उससे सड़क में वाहनों तथा राहगीरों का आवागमन प्रभावित होता है। यहां तक की समय-समय पर तमाम यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती हैं। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी। मामला संज्ञान में आते ही ईओ तथा नायब तहसीलदार के द्वारा नए स्थान में सब्जी मंडी स्थापित करने की कार्य योजना बनाई जा चुकी है। अधिशासी अधिकारी के मुताबिक दो-तीन दिनों में योजना पर काम शुरू हो जाएगा नायब तहसीलदार ने बताया कि स्टेशन तिराहे की पुरानी चुंगी से लेकर वैद जी के दवाखाने तक स्टेशन रोड में सब्जी मंडी लगाने के लिए अंतिम रूप दिया गया है। इसके अलावा पालिका के द्वारा प्रत्येक दिन साफ सफाई कराई जाएगी तथा सब्जी मंडी की स्थापना के लिए साइन बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *