Breaking News

औरैया-कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया में युवक एवं सहार थाना क्षेत्र के ग्राम

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया में युवक एवं सहार थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में दो नाबालिग पानी में डूबे औरैया। शनिवार 12 अक्टूबर को नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते समय युवक नदी में डूब गया जिससे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे हुए युवक की तलाश की लेकिन युवक का नहीं चल सका पता। औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया बखरिया निवासी जयप्रकाश सेंगर के यहां नवदुर्गा के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की दोपहर दुर्गा प्रतिमा गांव से करीब चार-पांच किलोमीटर दूरी पर इंगुठिया स्थित सेंगर नदी पर विसर्जन के लिए गई हुई थी। जिसमें गांव का ही जयचंद उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र तारबाबू गुप्ता भी गया हुआ था। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय युवक प्रतिमा के साथ नदी में उतर गया, तभी उसका पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस आशय की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, और डूबे हुए युवक की नदी में तलाश की। रात्रि तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के पांच छोटे-छोटे बच्चें बतायें जाते हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर सहार थाना क्षेत्र की ग्राम बहादुरपुर में रहने वाले लोगों के साथ शनिवार 12 अक्टूबर को कथा की सामग्री नदी में प्रवाहित करने आए नाबालिक समेत दो लोग नदी में डूबे, सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना सहार थाना क्षेत्र के इंदपामऊ के पास अरिंद नदी की है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *