Breaking News

औरैया-भारतीय विद्यालय औरैया, नेविलगंज अछल्दा में हुआ कार्यक्रम

समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत-प्रधानमंत्री- डा. रामशंकर

भारतीय विद्यालय औरैया, नेविलगंज अछल्दा में हुआ कार्यक्रम

अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

औरैया। शुक्रवार को औरैया शहर स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कालेज और अछल्दा स्थित नेविलगंज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया। तो वहीं भाजपा नेताओं ने केंद्र व राज्य की उपलब्धियों को गिनाया।भारतीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इटावा लोकसभा सीट से सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं।
भाजपा की नीतियों और रीतियों के कारण ही देश भर में पार्टी का जनाधार बढ़ा है।सत्ता में आने के बाद केंद्र व राज्य की सरकार ने सबसे पहले देश के हर नागरिक को सुरक्षा दिलाने का काम किया। तो वहीं 80 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क अनाज दिलाने का काम किया। यही कारण है कि भूख से देश में किसी व्यक्ति की मौत नहीं आ रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने अपने हर वादे पूरा किया है। यही कारण है कि इस बार भाजपा 400 के पार सीटें प्राप्त करेगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद कठेरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदान कराने और 80 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में कराने और घर-घर जाने का संकल्प दिलाया। एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा विरोधी पार्टियां को आयना दिखाने का काम देश व प्रदेश की जनता करेगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अमरचंद्र राठौर, सौरभ भूषण शर्मा आदि ने संबोधित किया।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *